Press "Enter" to skip to content

बहू को दहेज के लिए किया प्रताड़ित, तो दर्ज करा दी एफआईआर / Bairad News

शिवपुरी। बैराड़ पुलिस ने फरियादी रचना रावत उम्र 25 वर्ष निवासी कालामढ़ की रिपोर्ट पर उसके पति कल्याण सिंह, ससुर टुंडा रावत और सास कमलेश रावत के विरूद्ध दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस मेें दर्ज कराई रिपोर्ट में आवेदिका ने बताया कि उसकी शादी 9 साल पहले माता का वीलवरा निवासी कल्याण पुत्र टुंडाराम रावत के साथ हुई थी। लेकिन उसका पति उसकी आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था तथा सास और ससुर भी उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त करते थे तथा मारपीट भी करते थे। दो साल पहले आरोपियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने मायक में रह रही थी और तीनों आरापी उसे लगातार जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!