Press "Enter" to skip to content

स्वराज दौड़ प्रतियोगिता सम्पन्न, अक्षय, राहुल, अंकित रहे प्रथम / Picchore News

पिछोर में आयोजित स्वराज दौड़ प्रतियोगिता मे नगरीय ग्रामीण छात्र छात्राओं ने बढ़चड़ कर भाग लिया

 

शिवपुरी। 31 जनवरी को पिछोर के छत्रसाल स्टेडियम मे आयोजित स्वराज दौड़ प्रतियोगिता मे सेकडो की तादाद मे छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमे अक्ष्य, राहुल और अंकित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया 100, 200, 400 मी. की दौड़ मे द्वितीयवर्ग मे अशुल, जितेन्द्र, अमित तथा तृतीय वर्ग मे अभय, अमन, अजय विजयी रहे तो वही बालिकाओ के क्रम मे अनुसुइया प्रथम जूली द्वितीय और निहिती पाण्डेय तृतीय रही।

कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अथिति पूर्व मंत्री म.प्र. शासन भैया साहब लोधी तथा विशिष्ठ अथिति बतौर आर.व्ही स्काॅरल के सैल्स सीईओ. आर. शुवीन्द्र मौजूद रहे जिन्होंने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र सहित सील्ड प्रदान की। इस मौके पर कार्यक्रम के व्यवस्थापक संजीव पुरोहित ने आगंतुको का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नीरज पाठक अतर सिंह, कमलेश शर्मा, रामू राजोरिया, विकास कोली, संदीप दुबे, शिवम लोधी, अमित शर्मा, वसंत गुप्ता, गुरूदत्त पाठक एवं पिछोर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ज्ञात हो उक्त प्रतियोगिता का आयोजन स्वराज के सौजन्य से किया गया जिसको आरव्ही स्काॅरल द्वारा प्रायोजित किया गया। आरव्ही स्काॅरल के आर. शुवीन्द्र ने कहा कि अगर अन्य विकास खंडो मे भी इस तरह के खेलो का आयोजन किया जाता है तो आरव्ही स्काॅरल अपनी सहभागिता करती रहेगी। वही कार्यक्रम के मुख्य अथिति भैया साहब ने खुशी जाहिर करते हुएये कहा कि इस तरह के आयोजनो से बच्चो मे हर्षउल्लास का वातावरण बना रहता है और वह स्वास्थ के प्रति भी सजग बने रहते है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!