केदार सिंह गोलिया
शिवपुरी। मप्र शासन में मत्स्य विभाग मछुआ कल्याण विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में संघ के सक्रिय कार्यकर्ता राजू बाथम का मनोनयन किया गया है। इस मनोनयन पर राज्यमंंत्री बनने के बाद आज प्रथम बार शिवपुरी आए, इस दौरान शहर में भाजपाईयों द्वारा उनका आतिशी स्वागत किया गया, इस मौके पर उनके साथ जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष राघवेन्द्र गौतम भी शिवपुरी पधारे। राज्यमंत्री राजू बाथम के नगरागमन प्रवेश पर शहर के अनेकों भाजपा नेता, कार्यकर्ता, कर्मचारी व सामाजिक संगठनों द्वारा भी अलग-अलग स्थानों पर ढोल-नगाड़े, आतिशबाजी, पुष्पहार, मिष्ठान व फलों से तौलना आदि के साथ भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत समारोह बडौदी से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न स्थानों तक चला। स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, नगर मण्डल अध्यक्ष भानू दुबे, अजय खैमरिया, नगर महामंत्री हरिओम राठौर बतासे वाले, तरुण अग्रवाल, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष सोनू बिरथरे के नेतृत्व में स्वागत किया गया इस मौके पर उनके साथ डेबिड चौहान, गोलू व्यास उपस्थित थे।
फिजीकल मित्र मंडल ने किया जोरदार स्वागत
मछुआ कल्याण के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू बाथम के प्रथम शिवपुरी आगमन पर उनका जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया इसी क्रम में फिजीकल मित्रमंडल द्वारा भी सूर्या होटल पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान स्वागतकर्ताओं द्वारा पटाखों की लडिय़ां चलाईं एवं माल्यार्पण किया गया। स्वागत करने वालों में नीरज श्रीवास्तव, अजेयराज सक्सेना, संजू गुप्ता सेठजी, अतुल सेंगर, सुमित गौड, तरुण तोमर, दुर्गेश गुप्ता, मुकेश गौड़, गौरव चौबे, प्रताप तोमर, रोहित सोनी, नितिन श्रीवास्तव, सचिन भोंसले, विकास पटवा, ऋषभ श्रीवास्तव, गौरव बंसल, गौरव शिवहरे, प्रमोद सोनी, पिंकी राठौर आदि उपस्थित थे।
स्वागत होर्डिंग्स से जिला सदर गायब


मछुआ कल्याण के प्रदेश उपाध्यक्ष के स्वागत में जिले के स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा जगह-जगह होर्डिंग्स बैनर लगाए। खासबात यह रही कि अधिकांश होर्डिंग्स बैनर से भाजपा के जिला सदर सुशील रघुवंशी का फोटो गायब रहा जबकि राष्ट्रीय नेताओं के फोटो होर्डिंग्स में नजर आए। होर्डिंग्स में कई नेता अपने आपको चमकाते नजर आए। जिलाध्यक्ष सुशील रघ ुवंशी का फोटो गायब होना पूरे कार्यक्रम के दौरान चर्चा का विषय बना रहा।






Be First to Comment