
टायर फटने से हुआ हादसा, घटना सुरवाया के भड़ाबावड़ी कीशिवपुरी। सुरवाया थाना क्षेत्र में आज अलसुबह शताब्दी ट्रेवल्स की यात्री बस आगे का टायर फटने से पलट गई। बस अहमदाबाद से कानपुर जा रही थी। सुखद पहलू यह रहा है कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। हादसे में दो तीन यात्री घायल हुए जिनका उपचार कराया गया।
सुरवाया थाना प्रभारी हुकुम सिंह मीणा ने बताया कि शताब्दी ट्रेवल्स की बस क्रमांक आरजे 72 पीबी 9063 अहमदाबाद से कानपुर जा रही थी तभी सुबह 5.30 बजे भड़ाबावड़ी पर बस का आगे का टायर फट गया जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में अधिकतर गरीब वर्ग के लोग सवार थे जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे भी सवार थे। घटना की जानकारी लगने पर सुरवाया पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को बस से बाहर निकाला। घटना में दो तीन लोगों को मामूली चोटें आई जबकि एक यात्री को खासी चोट आने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल शिवपुरी पहुंचाया। थाना प्रभारी मीणा ने बताया कि यात्रियों को असुविधा न हो इसलिए झांसी से दूसरा वाहन मंगाकर यात्रियों को अपने गंतत्व पर भेजा गया गया।






Be First to Comment