
शिवपुरी।अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनसिंह राठौर एवं महामंत्री देवीलाल द्वारा शिवपुरी निवासी हरिओम राठौर (बतासे वाले) को राठौर महासभा का राष्ट्रीय मंत्री के पद पर मनोनयन किया गया, जिसका शपथ ग्रहण समारोह विगत दिवस सीहोर रखा गया था। बुधवार को श्री राठौर का भाजपा कार्यालय पर स्वागत भी किया गया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से राजकुमार खटीक, जण्डेल सिंह गुर्जर, देवेन्द्र श्रीवास्तव, हरवीर सिंह चौहान, डॉ. विजय खन्ना ने उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके अलावा हरिओम राठौर के मनोनयन पर शिवपुरी राठौर समाज में हर्ष है और उन्हें बधाई देवे वालों का तांता लग गया। श्री राठौर को बाबूलाल चौधरी मेहते, रामजीलाल मेहते, चिमनलाल, पुरुषोत्तम राठौर अध्यक्ष मनियर, रमेशचंद्र अध्यक्ष फतेहपुर, हरिओम राठौर हटैयन जिलाध्यक्ष, बल्लू राठौर नगर अध्यक्ष, वीर कुमारी राठौर, मुकेश राठौर, रवि, करण, गणेश, विशाल,देवेन्द्र, जगदीश, महेश राठौर, नारायण लाल, रमेशचंद्र आदि ने बधाई दी है। राष्ट्रीय मंत्री बनने पर हरिओम राठौर ने महासभा के दोनों पदाधिकारी रतन सिंह एवं देवीलाल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है।






Be First to Comment