Press "Enter" to skip to content

डकैती डालने की योजना बना रहे 6 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल जप्त

नरवर पुलिस की बड़ी कार्य
वाही


शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के अंतर्र्गत एमआर्ईटीएस कॉलेज नरवर-करैरा रोड़ पर बंटी कुशवाह के मकान में डकैैती डालने की योजना बना रहे 6 आरोपियों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरूद्ध भादवि की धारा 399, 400, 402, 25/27 आम्र्स एक्ट एवं 11/13 एमपीडीके एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में
अरविंद उर्फ बॉबी पुत्र दामोदर प्रसाद दुबे निवासी करैरा, संजय पुत्र राजेन्द्र सिंह रावत निवासी आंडर थाना करैरा, योगेन्द्र पुत्र अंगद लोधी निवासी सलैया थाना अमोला, रामकिशन उर्फ छोटू पुत्र श्रीनिवास गुप्ता निवासी गल्ला मंडी करैरा, कल्ला उर्फ राजबिहारी पुत्र भगवानलाल लोधी निवासी मनपुरा थाना भौंती और प्रेमा पुत्र मुलुआ कोली निवासी आडर से पूछताछ के बाद उनके कब्जे से 22 मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। उक्त खुलासा प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे द्वारा किया गया।
जानकारी के अनुसार नरवर थाना प्रभारी सुरेश नागर को मुखबिर से सूचना मिली कि करैरा नरवर रोड़ पर एक खंडहर पड़े मकान पर खड़े होकर कुछ डकैत बंटी कुशवाह के यहां डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। इस बात की सूचना श्री नागर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक श्री पांडे द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और एसडीओपी अनुराग सुजानिया को जानकारी देते हुए निर्र्देशित किया। एसडीओपी सुजानिया के मार्र्गदर्र्शन में नरवर थाना प्रभारी सुरेश नागर के नेतृत्व में तीन टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान की घेराबंदी की गर्ई। पुलिस बल ने जब आरोपियों को ललकारा तो उन्होंने समर्पण कर दिया और स्वीकार किया कि वह बंटी कुशवाह के यहां डकैैती डालने आए हैं। आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा एक जिंदा  राउण्ड, लोहे की कटार, सरिया व एक सब्बल भी जप्त किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को तीन मोटरसाइकिल जब्त हुई। पूछताछ में पता चला कि दो मोटरसाइकिल चोरी की हैं जब सख्ती से पूछताछ की गई तो ये लोग मोटरसाइकिल चोरी में संलिप्त पाए गए और इनके से पुलिस ने 22 मोटरसाइकिल जब्त की, जो इनके द्वारा विभिन्न हिस्सों से चुराई गईं थीं। जब्त की गई मोटरसाइकिलों की कीमत 12 लाख रुपए आंकी गई। आरोपियों को गिरफ्तार करने में नरवर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र नागर, उपनिरीक्षक जेएस मुजौरिया, उप निरीक्षक सुनील सिंह सिकरवार मगरौनी चौकी प्रभारी, संजीत परते, मुन्नालाल गौर, रामकिशन रावत, जगदीश कुशवाह, नाहरसिंह, सुनील सिंह, अरविंद कुमार, सुरेश सुल्या, रामहेत, कमलेश सिंह, गुर्जर, मनोज, जय सिंह यादव, हरीश तिवारी, सोनू श्रीवास्तव, हिमांशु जोशी और विपिन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!