
शिवपुरी। जिले के बदरवास
थाना क्षेत्र के अंतर्र्गत बीते रोज एक ग्रामीण ने चलते डम्फर में पत्थर
मार दिया जिससे उसका कांच फूट गया। इस बात की रिपोर्ट डम्फर चालक ने बदरवास
थाने में की जिस पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 336, 323 का प्रकरण
दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी राजेन्द्र पुत्र रामसिंह
सिसौदिया अमोला हाउस अपने डम्फर क्रमांक एमपी 33 एच 0902, एमपी 33 एच 0734
सेे बामौर क्रेशर से गिट्टी लेकर आ रहे थे। फरियादी ने बताया कि जब उसके
डम्फर आरोपी कल्याण जाटव के खेेत से लगी हुर्ई सड़़क से निकल रहे थे तो
आरोपी ने डम्फर पर पत्थर फैंक कर कांच फोड़ दिए।






Be First to Comment