परिजनों ने संदेही के खिलाफ कराई रिपोर्ट दर्ज

शिवपुरी।
देहात थाना क्षेत्र के ग्राम मुढैनी में अपने माता पिता के साथ मजदूरी
करने गर्ई 15 वर्र्षीय बालिका अचानक गायब हो गर्ई जिसके अपहरण की आशंका
जताते हुए बालिका के पिता ने ग्वालियर के रहने वाले एक संदेही युवक के
खिलाफ थाने पहुंचकर शिकायत की है। जिस पर पुलिस ने संदेही आरोपी के खिलाफ
भादवि की धारा 363 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के
अनुसार 15 वर्षीय बालिक 20 मार्च को दोपहर 12 अपने गांव पिपरसमा से माता
पिता के साथ अपने मामा के गांव मुढैनी मजदूरी के लिए गर्ई हुई थी। जहां
उसके माता-पिता मजदूरी कर रहे थे तभी बालिका गायब हो गई शाम को जब बालिका
वापस नहीं आर्ई तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोर्ई सुराग नहीं
मिला जिस पर बालिका के पिता को संदेह हुआ कि ग्वालियर के संजय नगर में रहने
वाला मनीष जाटव उसकी पुत्री का अपहरण करके ले गया क्योंकि वह सुबह उस गांव
में देखा गया था और उसके बाद से संदेही युवक गायब है। बालिका के पिता ने
पुत्री के अपहरण की शिकायत थाने पहुंचकर दर्ज करा दी है।






Be First to Comment