Press "Enter" to skip to content

भाविप की तात्याटोपे शाखा की मैथमैटिकल प्रतियोगिता 9 को

शिवपुरी। भारत
विकास परिषद शाखा वीर तात्याटोपे का जूनियर मैथमैटिकल प्रतियोगिता का
आयोजन 9 अप्रैल को रविवार को हैप्पीडेज स्कूल में माईडं शार्पस एबीकस के
सहयोग से किया जाएगा। उक्त बात की जानकारी भाविप शाखा के तात्याटोपे के
अध्यक्ष कपिल भाटिया ने देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में तीन वर्ग रखे
गए हैं। जिसमें 5 से 7 वर्ष, 7 से 10 वर्ष और 11-13 वर्ष के बच्चे भाग ले
सकते है। इस प्रतियोगिता में एबीकस का उपयोग करने वाले बच्चे तथा बिना
एबीकस का उपयोग करने वाले दोनों तरह के बच्चों का अलग-अलग टेस्ट होगा। इस
प्रतियोगिता हेतु फार्म माईण्ड शपिस श्रीमती रेणू अग्रवाल फिजीकल रोड़,
गार्गी फैशन भूरामल मार्र्केट सदर बाजार तथा डॉ. गुप्ता क्लीनिक, डॉ. बी
गुप्ता कमलागंज से प्राप्त किया जा सकता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!