Press "Enter" to skip to content

भाजपा की मंडलों की बैठक कल

भाजपा मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला कार्यालय निर्माण समिति गठित

शिवपुरी। भाजपा कार्यालय पर भाजपा की जिला बैठक जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी की अध्यक्षता में ओमप्रकाश खटीक, नरेन्द्र बिरथरे, वीरेन्द्रर रघुवंशी, विष्णु जैैमिनी काका, ओमप्रकाश शर्मा गुरू के आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कहा कि संभागीय बैठक के निर्देशानुसार सभी मंडलों में आगामी 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस मतदान केन्द्र स्तर पर मनाया जाएगा। जिसके निमित्त सभी मंडलों में 3 अप्रैल को ग्राम केन्द्र व मतदान केन्द्र संयोजकों की बैठक आयोजित करनी है तथा भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर भाजपा की सामग्री वितरित करेंगे। संगठन के कार्य विस्तार हेतु भाजपा के मंडल प्रभारियों की घोषणा की गई। जिसमें शिवपुरी नगर मंडल ओमप्रकाश जैन ओमी, ग्रामीण नवाब सिंह कुशवाह, खोड़ लोकपाल लोधी, करैरा बीके गुप्ता, नरवर अरविन्द बेडर, दिनारा रामस्वरूप रावत, कोलारस हेमंत ओझा, रन्नौद दिलीप मुदगल, बदरवास रामस्वरूप रिझारी, पोहरी अशोक खण्डेलवाल, बैराड़ विष्णु जैमिनी, सतनवाड़ा पृथ्वीराज जादौन, पिछोर रामगोपाल चौधरी, खनियांधाना जगराम सिंह यादव, बामौरमकला डॉ. रितु चौधरी को नियुक्त किया गया है तथा साथ ही भाजपा जिला कार्यालय निर्माण हेतु जिला कार्यालय निर्माण संरक्षक समिति बनाई गई। जिस पर रणवीर सिंह रावत, ओमप्रकाश खटीक, नरेन्द्र बिरथरे, प्रहलाद भारती, वीरेन्द्र रघुवंशी, देवेन्द्र जैन, माखन लाल राठौर, रमेश खटीक ओमप्रकाश शर्मा गुरू, ओमप्रकाश जैन, रामस्वरूप रावत आदि हैं। साथ ही निर्माण समिति के लिए हेमंत ओझा, दिलीप मुदगल, अरविन्द बेडर, अनुराग अष्ठाना को नियुक्त किया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए नरेन्द्र बिरथरे ने कहा कि आगामी 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस व 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती मनाई जाएगी। बैठक को ओमप्रकाश खटीक एवं वीरेन्द्र रघुवंशी ने संबोधित किया। बैठक का संचालन ओमप्रकाश शर्मा गुरू व आभार हेमंत ओझा ने किया। इस जिला बैठक जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चो के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!