
शिवपुरी।
कांग्रेस द्वारा कल निकाली गई चुनरी यात्रा का नगर में जोरदार स्वागत किया
गया। माँ राजेश्वरी दरबार से बलारी माता मंदिर तक विशाल चुनरी यात्रा
निकाली गई। जिसमें माँ बलारी पर चढ़ाई जाने वाली 108 मीटर लम्बी चुनरी को
लेकर भक्तगण चल रहे थे।
चुनरी यात्रा का शुभारंभ राजेश्वरी मंदिर से हुआ
और 38 कि.मी. की पदयात्रा बलारी माता मंदिर तक निकाली गई। चुनरी यात्रा
के आयोजक हरिओम राठौर, विजय शर्मा, राकेश गुप्ता ने बताया कि राजेश्वरी
दरबार से चुनरी यात्रा शुरू हुर्ई जिसे बलारपुर मंदिर के मंहत जिला
कांग्रेस के अध्यक्ष रामसिंह यादव, बैजनाथ सिंह यादव, नगर पालिका अध्यक्ष
मुन्नालाल कुशवाह, राजेन्द्र शर्मा, हरवीर रघुवंशी, अमिताभ हर्र्षी, आकाश
शर्मा आदि ने चुनरी यात्रा का शुभारंभ कराया। अस्पताल चौराहे पर प्रदीप
मेडीकल, राठौर समाज, कुशवाह समाज, होटल हैप्पीनेश आदि पर चुनरी यात्रा का
स्वागत हुआ। स्थान-स्थान पर नगर में चुनरी यात्रा पर पुष्प बरसाए गए।






Be First to Comment