Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी मेडीकल कॉलेज को मिली फर्र्नीचर आदि की स्वीकृति

केबिनेट बैठक में स्वीकृति का प्रस्ताव पारित


शिवपुरी। लोकसभा चुनाव के दौरान शिवपुरी मेडीकल कॉलेज की स्वीकृति को लेकर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच लम्बा विवाद चला था और मुख्यमंत्री ने शिवपुरी मेडीकल कॉलेज की स्वीकृति को बोगस करार देते हुए कहा था कि कागज के टुकड़े से मेडीकल कॉलेज का निर्र्माण नहीं होता, लेकिन अब शिवपुरी मेडीकल कॉलेज को न केवल प्रदेश सरकार ने स्वीकृति दे दी है बल्कि मेडीकल कॉलेज के लिए फर्र्नीचर, उपकरण एवं स्टाफ की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने वाली है। कल केबिनेट  बैठक में इस आशय की स्वीकृति का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। 
शिवपुरी मेडीकल कॉलेज की प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. ज्योति  बिंदल ने बताया कि कॉलेज भवन तो बनना शुरू हो गया है और कल जो स्वीकृति कैबिनेट से मिली है वह इस दिशा में दूसरा बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि फर्र्नीचर उपकरण आदि तो सरकार उपलब्ध करायेगी। कॉलेज की फैकल्टी और स्टाफ के लिए अब मेडीकल काउन्सिल ऑफ इंडिया के लिए पत्राचार की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विदित हो कि मेडीकल कॉलेज की निर्माण एजेंसी पीआईयू है। जिसने कॉलेज भवन को बनाए जाने का काम गुजरात के जेपी गु्रप को दे दिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!