Press "Enter" to skip to content

करैरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 4 चोरी की बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। करैरा थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 3 लाख रुपये कीमत की चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में अनीस (नट) खां उर्फ लंपू और अरविंद जाटव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में करैरा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अनीस चोरी की हीरो एचएफ डीलक्स बाइक लेकर करैरा आ रहा है। पुलिस ने गल्ला मंडी के पीछे घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बाइक चोरी की होना स्वीकार किया।

आरोपी की निशानदेही पर उसके साथी अरविंद जाटव के कब्जे से टीला रोड स्थित एक कमरे से तीन और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। बरामद वाहनों में हीरो एचएफ डीलक्स, हीरो स्प्लेंडर, बजाज पल्सर और होंडा ड्रीम युगा शामिल हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी गिरोह ने ग्वालियर, शिवपुरी और दतिया क्षेत्रों से वाहन चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है। मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद छावई, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह चाहर, आरक्षक सुरेंद्र सिंह रावत और राधेश्याम जादौन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!