Press "Enter" to skip to content

मंदिर पर दर्शन करने आई महिला से छेड़छाड़

शिवपुरी। शहर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले कत्था मिल स्थित हनुमान मंदिर पर दर्शन करने गर्ई एक महिला केे साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे डाला पुलिस ने फरियादी महिला की रिपोर्ट पर से आरोपी रिंकू कुशवाह, रवि कुशवाह के खिलाफ धारा 354, 323, 34 का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार भदेरा निवासी 22 वर्षीय महिला बीते रोज हनुमान जयंती के अवसर पर कत्थामिल हनुमान मंदिर पर दर्शन करने गई थी तभी वहीं बछौरा निवासी रिंकू कुशवाह, रवि कुशवाह वहां आ गए और उन्होंने महिला का रास्ते चलते बुरी नियत से हाथ पकड़ लिया। इस बात की जानकारी महिला ने अपने पति को दी जिस पर दोनों आरोपियोंं के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!