
शिवपुरी। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट के साथ जाति सूचक गालियां देने के मामले में पुलिस ने धारा 323, 294, 34 ताहि 3(1) 10 एससीएसटी एक्ट व बैराड़ में 323, 294, 506, 34 ताहि 3(1) एस 3(2) 5 ए एससीएसटी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्र्गत आने वाले ग्राम भड़ौता में फरियादी भूरिया बार्ई पत्नि रामू आदिवासी उम्र 25 वर्ष निवासी भड़ौता को गांव के ही रामहेत, रामू गुर्जर ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट करते हुए जाति सूचक गालियां दी वहीं दूसरी घटना बैराड़ थाना क्षेत्र के ऐंचवाड़ा गांव में घटित हुई जहां फरियादी लोकेन्द्र पुत्र चिरौंजी आदिवासी उम्र 20 निवासी ऐचवाड़ा को गांव के ही एक सोनी सुरेश लाल ने जाति सूचक गालियां देकर मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment