
शिवपुरी। कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने पेयजल टेंकरों के संबंध में मुख्यनगर पालिका शिवपुरी को नगर में चल रहे टेंकरों के नम्बरों की सूची, उनका रूट चार्ट, निर्धारित स्थान पर पहुंचने का समय की जानकारी सहित विस्तृत चार्ट, अभी तक उपलब्ध ना कराने पर नारजगी व्यक्त की है। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिये गये निर्देशों में उल्लेख किया है कि आपको पूर्व में आदेश दिये गये पेय जल टेंकर नगर के जिन स्थानों पर जायेंगे उन स्थानों की दीवारों पर टेंकर का क्रमांक,मालिक का नाम एवं मोबाइल नम्बर एवं पहुंचने का समय आवश्यक रूप से दर्ज कर जानकारी उन्हें उपलब्ध कराई जाये। लेकिन आपके द्वारा उक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। उक्त जानकारी के अभाव में नगर पालिका के जल परिवहन के बिलों में का भुगतान किया जाना सम्भव नहीं होगा।






Be First to Comment