Press "Enter" to skip to content

पुलिस ने नकली घी की फैक्ट्री पकड़ी, आरोपी फरार

एक क्विंटल नकली घी सहित घी बनाने की सामग्री बरामद हुई
शिवपुरी। पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर न्यूब्लॉक स्थित एक नकली घी की फैक्ट्री पर छापा मारा। छापे में लगभग एक क्विंटल नकली घी सहित बड़े पैमाने पर घी बनाने की सामग्री बरामद की गर्ई। मौैके पर ग्वाला घी के डिब्बे भी बड़ी संख्या में मिले हैं। जिससे पता चलता है कि असली घी के नाम पर नकली घी बनाकर ग्वाला डिब्बों में भरकर विक्रय किया जा रहा था। टीआर्ई संजय मिश्रा ने बताया कि इस मामले में आरोपी सुनील गुप्ता के विरूद्ध मामला कायम किया गया है और उसके विरूद्ध खाद्य अपमिश्रण अधिनियम तथा आईपीसी के तहत कायमी की जा रही है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की न्यूब्लॉक में आरोग्य कुटीर के पीछे स्थित एक बाड़े में बड़े पैमाने पर अवैध घी आरोपी सुनील गुप्ता द्वारा बनाया जाता है। इस सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो फैक्ट्री के गेट पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने इस पर फैक्ट्री मालिक सुनील गुप्ता को मोबाइल कर उससे मौके पर आने को कहा लेकिन भनक पाकर आरोपी सुनील गुप्ता अपनी फैक्ट्री पर नहीं आया और दो घंटे इंतजार करने के बाद पुलिस ने दरबाजा खोलकर जब फैक्ट्री में कदम रखा तो प्रथम दृष्टि में ही स्पष्ट हो गया कि यहां नकली घी लाकर बड़े पैमाने पर असली घी बनाकर उसे ग्वाला घी के नाम से पैक कर विक्रय किया जाता है। फैक्ट्री में लगभग एक क्विंटल नकली घी मिला। जबकि घी बनाने के उपकरण, ऐंसेंस, रैैपर, नकली घी, डिब्बे आदि भी बड़ी संख्या में बरामद किए गए। मौके पर गैस सिलेण्डर भी बरामद किया गया है। सूत्र बताते हैं कि नकली घी को असली घी बनाकर 400 रूपए किलो में खपाया जाता है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!