Press "Enter" to skip to content

घरेलू गैस का धड़ल्ले से हो रहा है व्यवसायिक उपयोग

शिवपुरी। पेट्रोलियम पदार्थों में की जा रही हेराफेरी को लेकर जिले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग बिल्कुल सजग नहीं है। स्थिति यह है कि घर के लिए सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर होटलों-रेस्टोरेंट और नाश्ता के ठेलों पर जल रहे हैं। बावजूद इन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। 
प्रशासन की अनदेखी के चलते दुकानदारों व होटल संचालकों को आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों का जरा भी खौफ नहीं है। बीते दो सालों से शहर में जांच सहित कोई अन्य कार्रवाई नहीं की। रेस्टोरेंट से लेकर बड़े होटलों तक सभी जगह ईंधन के तौर पर घरेलू गैस सिलेंडर ही उपयोग हो रहे हैं। जिले में हजारों वाहन भी इसी से दौड़ रहे हैं। इससे शहर में जगह-जगह अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर खुल गए हैं। सिलेंडर के दुरुपयोग की बार-बार शिकायतें होने के बावजूद प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। 
वाहनों में भी घरेलू गैस का उपयोग 
निजी वाहन टैक्सियों में भी घरेलू गैस का इस्तेमाल जारी है। शहर सहित जिले के अधिकांश नगरों में बाजार में सरेआम अवैध तौर घरेलू गैस को वाहनों में फिल किया जाता है। जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!