Press "Enter" to skip to content

नशे में धुत्त युवक की छत से गिरने से मौत

शिवपुरी। सुरवाया थाना क्षेत्र के ग्राम धुवानी एक युवक की छत से गिर कर मौत हो गर्ई। मृतक घटना के समय शराब का सेवन किए हुए थे और नशे के कारण वह लघु शंका जाते समय छत से गिर गया। पुलिस ने मामले में मर्र्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार लाखन पुत्र लऊआ निवासी धुवानी विगत 15 अप्रैल को शराब का सेवन कर घर पहुंचा। रात्रि में वह छत पर जाकर सो गया। लगभग 11:30 बजे जब वह लघु शंका के लिए जागा तो वह नशे के कारण अपने आपको संभाल नहीं सका और छत से आंगन में आकर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो जाने के बाद उसके परिजन उसे शिवपुरी लाए जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!