Press "Enter" to skip to content

साली के साथ जीजा ने किया दुष्कर्म

ससुर की हत्या की धमकी देकर किया घटना को अंजाम
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के गौशाला में रहने वाली एक 15 वर्र्षीय बालिका को साथ उसके जीजा ने ससुर को मारने की धमकी देकर बलात्कार कर दिया आरोपी पीडि़ता को रात्रि एक बजे घर बार्ईक पर बैठाकर हवार्ई पट्टी ले गया था और उसके साथ दुष्कृत्य कर डाला। पुलिस ने इस मामले में पीडि़ता की रिपोर्ट पर से आरोपी जीजा के खिलाफ भादवि की धारा 376, 506, 3/4 पीसीएसओ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 वर्र्षीय बालिका का जीजा राजू लोधी अमोला के सिरसौद कस्बे में निवास करता है। विगत 13 अपै्रल को आरोपी ने मोबार्ईल से अपनी साली को फोन लगाया और उससे कहा कि वह आज रात 1 बजे घर से बाहर निकल आए वह उसे अपने साथ ले जायेगा। उस समय पीडि़ता ने आरोपी से इन्कार कर दिया लेकिन दूसरे दिन आरोपी ने फिर फोन लगाकर कहा कि अगर वह आज घर से बाहर नहीं आर्ई तो वह उसके पिता को जानसे मार देगा। आरोपी की इस धमकी से बालिका घबरा गर्ई और रात्रि में वह आरोपी के कहे अनुसार उसके साथ जाने को तैयार हो गई। आरोपी उसे अपनी बाईक पर बैठाकर हवार्ई पट्टी ले गया जहां आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और उसे छोड़कर भाग गया। घटना के बाद पीडि़त बालिका अपने घर पहुंची और आरोपी जीजा की करतूत परिजनों को बतार्ई बाद में परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे जहां पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!