नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात लेकर भागे चोर
शिवपुरी। जिले के बदरवास कस्बे में एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था तभी अज्ञात चोरों ने सूने घर पर धाबा बोल दिया और चोर यहां से सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी लेकर भाग गए।
शिवपुरी। जिले के बदरवास कस्बे में एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था तभी अज्ञात चोरों ने सूने घर पर धाबा बोल दिया और चोर यहां से सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी लेकर भाग गए।
जानकारी के अनुसार अनिल पुत्र भगवान कोरी उम्र 35 वर्ष निवासी बदरवास शादी समारोह में शामिल होने के लिए गुना गया हुआ था जबकि घर पर ताला लगा हुआ था। इसी दौरान 16-17 अप्रैल की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया और सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी ले गए। गृहमालिक सोमवार को जब वापस लौटकर आए तो घर का ताला टूटा मिला तब चोरी की जानकारी लगी। गृहमालिक के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत 98 हजार 500 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
सूने घर से चोरों ने उड़ाए जेवरात
सिटी कोतवाली के जलमंदिर कॉलोनी में रहने वाली श्रीमती आशा पत्नी प्रदीप शर्मा ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पूरे परिवार के घर से बाहर गई हुई थीं और 10 से 16 अप्रैल के बीच अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 55 हजार रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। महिला की रिपोर्ट पर से पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।





Be First to Comment