Press "Enter" to skip to content

डकैती का इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक रिवाल्वर जब्त

2015 से पुलिस को आरोपी की थी तलाश


शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वर्ष 2015 में कोतवाली शिवपुरी क्षेत्र में गौतम बिहार कॉलेनी में डॉ. एसके कुमरा के यहांं डकैती का आरोपी कटया उर्फ विजय मोगिना बरकानाला के जंगलों में किसी बड़ी वारदात को अंजाम की नीयत से छुपा हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने उक्त सूचना पोहरी एसडीओपी अशोक घनघोरिया एवं गोपालपुर थाना प्रभारी अरुण भदौरिया को दी। सूचना के बाद एसडीओपी पोहरी एवं गोपालपुर थाना प्रभारी द्वारा योजनाबद्ध तरीके से बरकानाल क्षेत्र में सर्चिंग की। पुलिस को सर्चिंग के दौरान दो-तीन लोग नाले के पास दिखे। पुलिस को आता देख आरोपी नाले को कूदकर भागने लगे जिनमें से अरुण भदौरिया की टीम ने एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि दो अन्य आरोपी भागने में जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास एक रिवाल्वर 32 बोर व दो जिंदा राउण्ड मिले। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कटया उर्फ विजय पुत्र मोबतिया मोगिया उम्र 40 वर्ष निवासी बाबा जी खेरजा थाना धरनाबदा जिला गुना हाल निवासी ग्राम शिकारीपुरा थाना प गोपालपुर होना बताया। उक्त खुलासा प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे द्वारा किया गया। इस दौरान अति. पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य सहित एसडीओपी पोहरी अशोक घनघोरिया भी उपस्थित थे। उक्त आरोपी पर तीन हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोपी को गिरफ्तार करने में पीएसआई अरुण भदौरिया, आर. 27 सोनू गुर्जर, बाबूलाल, विवेक, कप्तान सिंह एसएएफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

इन मामलों में थी पुलिस को तलाश
2015 में गौतम बिहार कॉलोनी में रहने वाले डॉ. एसके कुमरा के घर में डकैती में पुलिस को आरोपी विजय मोगिया और विकास मोगिया की तलाश थी, वहीं गोपालपुर थाने में भी आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट सहित डकैती के मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने भोपाल, दिल्ली, गुना में भी अपराध करना स्वीकार किया है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!