Press "Enter" to skip to content

दो नाबालिग बालिकाओं के साथ अश्लीलछेड़छाड़

शिवपुरी। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो नाबालिग बालिकाओं के साथ अश्लील छेड़छाड़ के मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में पीडि़ताओं की रिपोर्ट पर से पुलिस ने छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार करैरा थाना क्षेत्र के बमरौली में रहने वाली एक 15 वर्षीय बालिका का गांव के ही रहने वाले हेमंत परिहार ने सोमवार की रात्रि 11 बजे हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ कर दी। वहीं दूसरा मामला नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलखाड़ी में सामने आया है, जहां 14 वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही संतोष आदिवासी ने छेड़छाड़ कर दी। दोनों ही मामलों में पीडि़ताओं की रिपोर्ट पर से पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ सहित पीसीएसओ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 
किशोरी घर से गायब, अपहरण का प्रकरण दर्ज
सिटी कोतवाली के शक्तिपुरम खुड़ा में रहने वाली वाली 16 वर्षीय किशोरी 17-18 अप्रैल की दरम्यानी रात्रि बिना बताए अपने घर से गायब हो गई। किशोरी के परिजनों ने उसकी आसपास सहित रिश्तेदारों में तलाश की, लेकिन कहीं काई सुराग नहीं लगा। किशोरी के पिता को संदेह है कि उसकी पुत्री को कोई अज्ञात युवक बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। पिता की रिपोर्ट पर से पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!