Press "Enter" to skip to content

कट्टाधारी युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

शिवपुरी। फिजीकल चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक 315 बोर का कट्टा मय 1 जिंदा राउण्ड के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिजीकल चौकी प्रभारी विकास यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक आरोपी संदिग्ध परिस्थितियों में किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहा था जिसे मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान से पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजपाल सिंह यादव निवासी फिजीकल बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25,27 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!