
शिवपुरी। आज भारतीय किसान संघ के आंतरिक एक दिवसीय धरने में आये हुये भारतीय किसान संघ के प्रान्त मंत्री पवन शर्मा ने कहा कि किसानों का भुगतान जो की चेक के माध्यम से किया जा रहा है। जिसमे किसानों तक पैसे पहुचाने मैं 10 से 15 दिन लगते है और उन्हें बैंक के चक्कर काटने पड़ते है और जिसमे कुछ किसान भ्रष्टाचार के शिकार भी होते है। अगर इसी प्रणाली को सुधर कर उनके सीधे खाते मैं आर टी जी एस के माध्यम से पैसा पहुचाया जाये तो किसानों के खाते में 24 घंटे मेंं पैसा पहुच जायेगा और उसे बैंक के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे
किसानों की हालात दिनो दिन खराब होती जा रही है और हमारी सरकार संपूर्ण देश मैं कृषि कर्मण्य पुरुस्कार का ढोल पीट रही है । उत्तर प्रदेश सरकार जब किसानों की पीड़ा महसूस कर कर्ज माफ कर सकती है तो मध्य प्रदेश सरकार क्यों नही? इसी प्रकार ब्यापारियों और बैंक प्रबंधन की मिली भगत से किसानों को चैक देकर कई दिनों तक चक्कर लगबाये जाते है कुछ लोगों की बजह से पूरे गांव की बिजली बंद करबा देना कहाँ की सेवा है बिजली कंपनी की कर्मचारी,अधिकारी किसानों से खुले आम रिसबत लेने से भी नही चूकते। इस मौके पर ये सभी किसान बंधू उपस्थित रहेपवन शर्मा (भाटी)प्रांत मंत्री मध्य भारत जिला उपाध्यक्ष कल्याण सिंह वंटी यादव,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप भार्गव ,जिला मंत्री भागवत दांगी,जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद भार्गव,नगर मंत्री राम यादव,तहसील अध्यक्ष शेखर रावत,कोलारस अध्यक्ष कल्याण सिंह दांगी,राहुल रावत,हर्ष प्रताप बैराड़, राजेश वर्मा, कुवेर यादव, बल्ले यादव, हरिसिंह यादव, दौलत रावत, अरविंदर रावत, ब्रजेश रावत, शुभम गुप्ता, जितेंद्र सिंह चौधरी, रामकिशन शर्मा, जगदीश प्रसाद वर्मा रामहेत, मट्टू, रामकिशन, लालाराम, बिरबहादुर, छोटे राजपूत, उधमसिंह, प्रदीप जैन, प्रमोद गोस्वामी, रमेश यादव अजमेरसिंघ यादव, कल्याणसिंह यादव, मनोज गुप्ता, सोनू चौधरी ( हिन्दू युवा वाहिनी)भोला राम शर्मा, रामबीर सिंह यादव, राधेस्याम शर्मा, कैलाश सिंह, रंजीत रावत, सोनू शर्मा कुढ़ा जागीर, सूरज शर्मा कुढ़ा जागीर, धर्मबीर यादव, राजवीर सिंह यादव, केदारनाथ, राजेश बर्मा आदि उपस्थित थे।






Be First to Comment