चोर की निशानदेही पर से चोरी का माल बरामद

भौंती। पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी सुजानिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भौंती डॉ. संतोष यादव ने प्रभार संभालने के तीसरे दिन ही न केवल बड़ी चोरी का खुलासा किया, बल्कि चोर को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा माल भी जप्त कर लिया। खोड़ निवासी प्रमोद भार्गव पुत्र सीताराम भार्गव की मोबाइल दुकान से गत 2 नवम्बर 2016 की रात्रि अज्ञात चोरों ने लेपटाप, दो कैमरे एवं मोबाइल चोरी कर लिए थे जिस पर से थाना भौंती में मामला दर्ज किया गया था। मुखविर द्वारा प्राप्त सूचना पर थाना प्रभारी डॉ संतोष यादव ने टीम गठित कर संदिग्ध सुरेन्द्र पुत्र सुजान लोधी निवासी छिरवाहा थाना पिछोर के घर पर दविस दी। आरोपी से पूछताछ की उसके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी गया माल बरामद किया गया। चोर को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी के अलावा, उप निरी. योगेन्द्र नाथ शर्मा, प्र आरक्षक हरदयाल जोशी,आर वीरवल सिंह आर, कमल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मुखबिर तंत्र को किया जाएगा मजबूत: डॉ. यादव
हाल ही में भौंती थाना प्रभारी एमके गौतम के सेवानिवृत्त होने के पश्चात भौंती थाने की कमान डॉ. संतोष यादव द्वारा संभाली गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को मजबूत किया जाएगा जिससे कि क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं में नियंत्रण किया जा सके। इसके अलावा रात्रि में पुलिस की गश्त व्यवस्था में भी बढ़ोत्तरी की जाएगी। उनका कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।






Be First to Comment