भौंती टीआई गौतम के सेवानिवृत्ति होने पर विदाई समारोह आयोजित

भौंती। पुलिस की नौकरी सबसे कठिन होती है क्योंकि पुलिस के कंधों पर ही आम नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है जब सभी लोग अपने घरों में आराम कर रहे होते हैं तब पुलिस अपनी ड्यूटी पर होती है और इस जिम्मेदारी को एमके गौतम ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी ईमानदारी से निभाया है। अन्य पुलिस कर्मचारियों को श्री गौतम के कार्यकाल से सीख लेना चाहिए, उक्त बात पुलिस अधीक्षक शिवपुरी सुनील कुमार पांडे द्वारा भौंती टीआई एमके गौतम के सेवानिवृत्ति पर भौंती के खर्रेश्वर मंदिर प्रांगण में आयोजित विदाई समारोह में बात कही। उन्होंने श्री गौतम के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर एड. एसपी कमल मौर्य, एसडीएम पिछोर संजीव जैन, एसडीओपी अनुराग सुजानिया, कोलारस एसडीओपी भदौरिया, वर्तमान भौंती थाना प्रभारी डॉ. संतोष यादव, अमोला थाना प्रभारी परमानंद शर्मा, आर. हरदयाल जोशी, वीरवल सिंह सहित अन्य थानों का स्टाफ भी उपस्थित था। इस मौके पर एमके गौतम ने अपने उद्बोधन में सभी वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि उन्हें हमेशा अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हुआ है और उन्हीं के सहयोग से अपने अपने कर्तव्य का निर्वहन किया गया है। श्री गौतम को वरिष्ठ अधिकारियों ने माल्यार्पण कर शॉल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में एमके गौतम का पूरा परिवार सहित कांग्रेस नेता जितेन्द्र गुप्ता जीतू भैया, मनीष अग्रवाल, दिवाकर अग्रवाल, सीताराम शर्मा, रामेन्द्र गुप्ता, राजू भार्गव, रामगोपाल शर्मा, सुदामा प्रसाद व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के अंत में स्वरूचि भोज का आयोजन किया गया। 





Be First to Comment