Press "Enter" to skip to content

विद्युत महकमे की लापरवाही, खुले ट्रांसफार्मर खतरे को देते आमंत्रण

(केदार सिंह गोलिया) 
शिवपुरी। शहर में बिजली कंपनी द्वारा करीब दो दर्जन स्थानों पर विद्युत ट्रांसफार्मर बिना सुरक्षा व्यवस्था के लगाए गए हैं, जिनके चारों ओर तार फेंसिंग नहीं है। इन स्थानों पर खुले रखे ट्रांसफार्मर से कभी भी घटना घट सकती है। कई बार मवेशियों की डीपी की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों से कई बार शिकायत की है। लेकिन स्थिति जस की तस है। शहर के कमलागंज, महल के पीछे, फतेहपुर,प्रदर्शनी कॉलोनी, मोहनी सागर सहित अन्य स्थानों खुले ट्रांसफार्मर रखे होने से आने जाने वाले लोगों को करंट लगने का डर लगा रहता है। शहर के साथ ग्रामीण अंचल में ही भी खुले में ट्रांसफार्मर रखे हुए है। विभाग को इस बावत अवगत कराने के बाद भी अधिकारी लोगों की सुरक्षा की सुध नहीं ले रहे है। जिससे इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। बारिश के मौसम में ट्रांसफार्मर तो दूर बिजली के खंभों में करंट दौडऩे लगता है। 
बिजली की आंख मिचौली जारी 
इस भीषण गर्मी मे बिजली व्यवस्था लचर होने के कारण शहर के लोग बेहद परेशान है गर्मी मे रात को घंटों बिजली बंद होने से लोग चैन से सो नहीं पा रहे है तो दिन को भी लगातार बिजली बाधित होने से लोग परेशान है। छोटे छोटे फॉल्ट आने पर नगर व क्षेत्र मे घंटों बिजली बंद रहना आम बात हो गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!