खनियांधाना।
आगामी 26 सितंबर से दस दिनों तक पूरे देश भर में जैन समाज द्वारा मनाया
जाने वाला दशलक्षण महापर्व खनियांधाना के श्री नेमिनाथ दिग. जैन मंदिर में
भी धूमधाम से हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा । इस सम्बन्ध में समाज के
युवाओं के संघटन अखिल भारतीय जैन युवा फैडरेशन की मीटिंग शनिवार रात्रि में
आयोजित की गयी जिसमें इस कार्यक्रम को भव्यता से मनाए जाने को लेकर विचार
विमर्श किया गया। संघटन के अध्यक्ष दीपक जैन व सचिव सौमिल जैन मोदी
शास्त्री ने बताया कि इस वर्ष तिथियों में परिवर्तन की वजह से यह पर्व
ग्यारह दिनों का मनाया जाएगा जिसमें प्रवचनों के लिए पं. सुधीर जी शास्त्री
अमरमऊ पधार रहे हैं जिनके प्रतिदिन दस धर्मों के स्वरुप पर प्रवचन सुनने
को मिलेंगे । इसके अलावा प्रतिदिन सुबह से सामूहिक संगीतमय जिनेन्द्र पूजन
का आयोजन रहेगा जिसमें सैकड़ो की संख्या में पुरुष महिलाएं भगवान की भक्ति ,
आराधना इन्द्र, इन्द्राणी बनकर करेंगे। प्रतिदिन सांय जिनेन्द्र भक्ति के
साथ प्रतिदिन सांस्कृतिक व ज्ञानवर्धक कार्यक्रम होंगे जिसकी तैयारियां
शुरू हो गयीं हैं। इस अवसर पर नगर के सभी जैन मंदिरों को आकर्षक ढंग से
सजाया जाएगा व सभी मंदिरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। बैठक
में दीपक जैन, महावीर कठरया , सौरभ वत्सल , सुरेन्द्र कोठादार, पंकज सिंघई ,
सौमिल मोदी, अरविन्द्र जैन , सचिन मोदी , अंकित सरल, विवेक जैन , नीरज जैन
, शुभम जैन आदि मौजूद थे।
अभा जैन युवा फैडरेशन मनायेगा धूमधाम से दशलक्षण महापर्व
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे परिवार का रास्ता रोककर हंगामा, शराब के लिए रुपये मांगे; मना किया तो सिर पर कुल्हाड़ी से हमला / Shivpuri News
- NH 46 पर पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान भागे कार सवार, CCTV में कैद हुई घटना / Shivpuri News
- कोलारस बाईपास पर कंटेनर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर, मदद की बजाय वीडियो बनाते रहे लोग / Shivpuri News
- हर घर तिरंगा रैली में विधायक प्रीतम लोधी का चालान, बोले- पाकिस्तान ने झंडे पर चांद छापा, हमने चांद पर तिरंगा / Shivpuri News
- बारिश के बाद पूरे वेग से बहा पवा झरना, 100 फीट ऊंचाई से गिरता पानी देखने उमड़े सैलानी / Shivpuri News





Be First to Comment