Press "Enter" to skip to content

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का मप्र के सीएम ने किया स्वागत

Image result for सीएम

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज‍ सिंह चौहान
ने तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले का स्वागत किया है।
सीएम ने ट्वीट कर यह बात कही और इसके लिए कानून बनाने की बात कही। उन्होंने
इसे महिलाओं के लिए सामाजिक और मानसिक प्रताड़ना बताया।
ट्वीट में
सीएम ने कहा ‘हम सुप्रीम कोर्ट के ट्रिपल तलाक पर दिए गए आदेश का स्वागत
करते हैं। केंद्र से अनुरोध है कि यह कानून जल्द से जल्द पारित किया जाए।’
इसके
बाद दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा- ट्रिपल तलाक जैसी प्रथाएं हमारी बहनों,
बेटियों के लिए मानसिक व सामाजिक प्रताड़ना के समान हैं एवं आधुनिक भारतीय
समाज के विकास में भी बाधक हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!