लखनऊ। मिशन 2019 के लिए मोदी सरकार और उसकी नीतियों पर
तीखे हमले करने के मकसद से कांग्रेस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को
ढाल की तरह इस्तेमाल करेगी। इंदिरा गांधी की नीतियों की आड़ लेकर कांग्रेस
जनता के सामने मोदी सरकार की नीतियों की बखिया उधेड़ने की तैयारी में जुटी
है। इस उद्देश्य से इंदिरा गांधी के जन्मशती वर्ष में कांग्रेस अगले महीने
एक बड़ा जलसा आयोजित करने की कवायद में जुटी है।
देश की मौजूदा
परिस्थितियों, चीन के साथ सीमा विवाद, जम्मू-कश्मीर के हालात को जनता के
सामने रखकर कांग्रेस जहां मोदी सरकार की नीतियों पर वार करना चाहती है,
वहीं इंदिरा गांधी की नीतियों और उपलब्धियों का बखान भी। इस मुहिम की
बुनियाद डालने के लिए इंदिरा गांधी पर फोकस करता जलसा आयोजित करने की
तैयारी है। संकेत हैं कि इसके लिए कांग्रेस खुद मोर्चे पर न आकर
बुद्धिजीवियों के माध्यम से अपने सियासी विरोधी पर हमलावर होने की रणनीति
अपनाएगी। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के सामने पार्टी के
प्रदेश अधिकारियों ने उनसे इस सिलसिले में मशविरा किया।
इंदिरा गांधी के जन्मशती वर्ष में बड़ा जलसा आयोजित करने की तैयारी –
बब्बर
ने उन्हें बताया कि शुक्रवार को इस मसले पर दिल्ली में भी बैठक हुई है
जिसमें प्रस्तावित जलसे के आयोजन का खाका खींचा गया है। उन्होंने जल्द ही
कार्यक्रमों को अंतिम रूप देकर लागू किए जाने की उम्मीद जताई।
गौरतलब
है कि प्रदेश कांग्रेस की जनांदोलन समिति की 29 अगस्त को बैठक होगी जिसमें
अगले चरण के आंदोलन ‘चलो गांव की ओर’ पर चर्चा होगी। यह कार्यक्रम 30
अगस्त से चालू होगा।
कांग्रेस का नया प्लानः पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ढाल और मोदी सरकार पर वार
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “मैं अधूरा जी रहा हूँ…” गाना चलाकर युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर लगाई फांसी / Shivpuri News<br>
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News





Be First to Comment