Press "Enter" to skip to content

फर्रुखाबाद में हुई 49 बच्चों की मौत के बाद FIR दर्ज

Image result for फर्रुखाबाद में हुई 49 बच्चों की मौत

फर्रुखाबाद। यूपी के गोरखपुर में स्थित बीआरडी अस्पताल
में बच्चों की मौत के मामले की ही तरह अब फर्रुखाबाद में ऐसी ही घटना
सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां के डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल
में पिछले एक महीने के अंदर 49 नवजात शिशुओं की मौत हो गई है। इस मामले में
नगर मजिस्ट्रेट ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के
खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हमारे सहयोगी जागरण डॉट
काम की खबर का प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के संज्ञान लेने के बाद
जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराई थी। जांच में ऑक्सीजन के अभाव और उपचार
में लापरवाही के कारण बच्चों की मौत होने की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई
की गई।
दैनिक जागरण ने 28 अगस्त के अंक में 21 जुलाई से 20 अगस्त के
बीच डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में 30 बच्चों और
डिलीवरी रूम में 19 बच्चों की मौत का समाचार प्रकाशित किया था। जिसके बाद
मुख्यमंत्री कार्यालय ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की थी। मुख्यमंत्री
कार्यालय से पत्र आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया।
जिलाधिकारी
रविंद्र कुमार ने पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी व लोहिया अस्पताल के मुख्य
चिकित्सा अधीक्षक से रिपोर्ट तलब की थी। शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट
जयनेंद्र कुमार जैन व उपजिलाधिकारी सदर अजीत कुमार सिंह को मौके पर भेज
जांच कराई। अधिकारियों ने लगभग दो घंटे तक अस्पताल में रुक कर एसएनसीयू
वार्ड और महिला जिला चिकित्सालय के अभिलेख खंगाले।
मृत शिशुओं के
परिजनों से भी बात की। परिवार के लोगों ने बच्चों को आक्सीजन नहीं लगाए
जाने व समुचित इलाज नहीं किए जाने की पुष्टि की। जांच रिपोर्ट के आधार पर
डीएम ने एफआइआर के आदेश दिए। कल देर शाम नगर मजिस्ट्रेट ने शहर कोतवाली में
तहरीर दी।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सीएमओ, सीएमएस व लोहिया
अस्पताल के अन्य दोषी चिकित्सकों के खिलाफ आइपीसी की धारा 176, 188 व 304
के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उपनिरीक्षक बनी सिंह को मामले की विवेचना
सौंपी गई है।
जांच के अन्य बिंदुओं पर भी होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी
रविंद्र कुमार ने बताया कि लोहिया अस्पताल में बच्चों की मौत के मामले में
जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है। जांच
रिपोर्ट में प्रकाश में बिंदुओं आए अन्य पर भी कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!