Press "Enter" to skip to content

कल सुबह 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, शिवपुरी के कई इलाके होंगे प्रभावित / Shivpuri News

शिवपुरी में बिजली विभाग द्वारा मेंटीनेंस कार्य किए जाने के चलते 26 मई 2026 को शहर के कई क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। डाकबंगला उपकेंद्र अंतर्गत आने वाले 11 केवी भेड़फार्म फीडर पर कार्य होने के कारण सुबह 5 बजे से 10 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।

बिजली विभाग के अनुसार इस दौरान माधव नगर, गणेश कॉलोनी, नवाब साहब रोड, पार्क वर्मा कॉलोनी, टोगरा रोड के पास, आईटीबीपी गेट के सामने स्थित राइन मार्केट और राघवेंद्र नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा। विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!