Press "Enter" to skip to content

पशुशाला में लगी भीषण आग, दो भैंसों की जिंदा जलकर मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम सूखाराजापुर में रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के पूर्व सरपंच पुष्पेन्द्र सिंह लोधी की पशुशाला में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे अंदर बंधी दो भैंसों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं चार गायें गंभीर रूप से झुलस गईं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, पूर्व सरपंच पुष्पेन्द्र सिंह लोधी (36) रविवार शाम अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें घर के पीछे स्थित पशुशाला से तेज धुआं उठता दिखाई दिया। जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने पूरी पशुशाला को अपनी चपेट में ले लिया था और अंदर बंधे जानवर फंस चुके थे।

इसके बाद ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दो भैंसों की मौत हो चुकी थी। वहीं चार गायें गंभीर रूप से झुलस गईं।

पीड़ित किसान के अनुसार इस हादसे में करीब 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

सूचना मिलने पर रन्नौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगजनी का प्रकरण क्रमांक 09/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक जयनारायण को सौंपी गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!