Press "Enter" to skip to content

दिमाग में ऑक्सीजन की कमी से हुई बच्चों की मौत

Doctors statement about children death in Lohia Hospitalफर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में हुई 49 बच्चों की मौत
के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। लोहिया अस्पताल के डॉक्टर ने बयान
दिया है कि बच्चों की मौत हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी की वजह से नहीं हुई
है।
लोह‌िया अस्पताल के सीन‌ियर डॉक्टर
कैलाश का कहना है ‌क‌ि पैदा होते समय नवजात बच्चों के द‌िमाग में आक्सीजन
की कमी होने की वजह से अक्सर मौत हो जाती है इसमें हॉस्पिटल को दोष देना
गलत है।

फर्रुखाबाद स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय संयुक्त
चिकित्सालय के बालरोग विभाग के प्रभारी डॉ. कैलाश ने डीएम द्वारा गठ‌ित की
गई कमेटी की र‌पोर्ट पर पलटवार करते हुए कहा क‌ि कमेटी द्वारा सौंपी गई
र‌पोर्ट सही नहीं है। र‌पोर्ट में हॉस्प‌िटल की लापरवाही उजागर की गई है
इसकी जांच होनी चाहिए।  डिलीवरी के दौरान ही बच्चे के दिमाग में ऑक्सीजन की
कमी हो जाती है जिसके कारण ऑस्फीशिया बन जाता है, दिमाग में सूजन आ जाती
है। उसी बीमारी से यहां बच्चों की मौत हुई है। 20 जुलाई से 20 अगस्त के बीच
फर्रुखाबाद के जिला चिकित्सालय  लोहिया महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड
में 49 बच्चों की मौत हुई थी। इस मामले पर डीएम ने कमेटी गठित की। इस कमेटी
में सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम समेत तीन प्रशासनिक अधिकारी थे। कमेटी ने दो
दिन पहले शनिवार को ये रिपोर्ट जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को सौंपी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!