खनियाधाना।
नगर में प्राइवेट वाहन चालकों द्वारा आज नए लागू किये जा रहे मोटर व्हीकल
एक्ट के खिलाफ जंगी प्रदर्शन कर हड़ताल रखी जिससे सैकड़ो सवारी वाहन व
लोडिंग वाहनों के पहिए आज दिन भर थमे रहे । प्रदर्शन में करीब दो सैकड़ा
से भी अधिक वाहन चालक शामिल रहे । बसों से लेकर तीन पहिया बाहन के पहिए थमे
रहे, जिससे आवागमन करने वाले सभी यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना
पड़ा अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए यात्रियों को भटकना पड़ा।
प्राइवेट वाहन चालक संघ खनियाधाना के अध्यक्ष कमलेश कोली ने जानकारी देते
हुए बताया की सरकार द्वारा नए एक्ट में चालकों के प्रति काफी सख्त रवैया
अपनाया गया है जिसमें बस,ट्रक, कार,ऑटो, रिक्शा या किसी अन्य तरह का वाहन
चलाते वक्त दुर्घटना हुई तो अब पूरी जिम्मेदारी वाहन चालक की ही रहेगी।
संपूर्ण हड़ताल में उपाध्यक्ष तुलाराम अहिरवार, मुन्ना पठान, सचिव प्रकाश
हिंडोरिया, प्रकाश केवट, सचिन सेन, लल्लू अहिरवार, अफजल खान सहित करीब दो
सैकड़ा से अधिक वाहन चालक हड़ताल में उपस्थित रहे ।
प्राइवेट वाहन चालकों ने दिन भर हड़ताल कर किया जंगी प्रदर्शन पूरे दिन परेशान होते रहे हजारों यात्री
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- NH 46 पर पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान भागे कार सवार, CCTV में कैद हुई घटना / Shivpuri News
- कोलारस बाईपास पर कंटेनर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर, मदद की बजाय वीडियो बनाते रहे लोग / Shivpuri News
- कोलारस बाईपास पर कंटेनर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर, मदद की बजाय वीडियो बनाते रहे लोग / Shivpuri News
- हर घर तिरंगा रैली में विधायक प्रीतम लोधी का चालान, बोले- पाकिस्तान ने झंडे पर चांद छापा, हमने चांद पर तिरंगा / Shivpuri News
- बारिश के बाद पूरे वेग से बहा पवा झरना, 100 फीट ऊंचाई से गिरता पानी देखने उमड़े सैलानी / Shivpuri News




Be First to Comment