
खनियाधाना।
मध्यप्रदेश लिपिक राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मनोज बाजपेई के
आव्हान पर अपनी विभिन्न मांगों एवं वेतन विसंगति को दूर करने हेतु दिनांक
11 सितंबर 2017 को तहसील खनियाधाना में पदस्थ समस्त विभागों के लिपिक वर्ग
राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में जंगी प्रदर्शन कर विधानसभा का घेराव
करेंगे । तहसील खनियाधाना के अध्यक्ष अमित जैन द्वारा बताया गया है कि शासन
प्रशासन को समय समय पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन एवं प्रदर्शन
के माध्यम से कई बार अवगत कराया गया है जिस पर माननीय श्री शिवराज सिंह
चौहान मुख्यमंत्री द्वारा लिपिक वर्ग की लंबित मांगों एवं वेतन विसंगति को
दूर करने का आश्वासन कई बार दिया गया लेकिन लिपिक वर्ग की विभिन्न मांगे
एवं वेतन विसंगति दूर नहीं हुई है।






Be First to Comment