Press "Enter" to skip to content

धनिया से भरा एक पिकअप पलटा

Image result for पिकअप पलटा

बैराड़।
जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशखेड़ा के पास धनिया से भरा एक
पिकअप पलट गया। जिससे पिकअप में सवार सात लोग घायल हो गए। इस हादसे में एक
युवक की गंभीर हालात बताई गई है। जिसे उपचार के लिए ग्वालियर रैफर कर दिया
है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार मोहनलाल कुशवाह अपने 6 अन्य साथियों के साथ धनिया बेचने
बैराड़ से ग्वालियर जा रहा था। तभी गणेशखेड़ा के पास पिकअप अनियत्रित होकर
पलट गई। इस घटना में पिकअप में सवार ज्ञानी कुशवाह, रघुवीर कुशवाह, बुद्धु
कुशवाह, फैर सिंह कुशवाह, मोहनलाल कुशवाह, शिशुपाल निवासी बैराड़ घायल हो
गए है। 
इस हादसे में मोहनलाल को गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला
चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!