बैराड़। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाली गायत्री कॉलोनी वार्ड
क्रमांक-7 में एक महिला को कूलर से करंट लग गया जिससे वह बेहोश हो गई।
बेहोश होने पर महिला को स्वास्थ्य केंद्र ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे
शिवपुरी अस्पताल रैफर कर दिया।
वार्ड क्रमांक-7 की रहने वाली तुलसी
पत्नी ललित बेड़िया दिन के समय घर में कूलर के पास खड़ी थी अचानक कूलर में
करंट आ गया जिससे महिला को करंट लग गया। करंट लगते ही महिला जमीन पर गिरकर
बेहोश हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां से
डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद अस्पताल रैफर कर दिया। यहां के निवास करने
वाले लोगों ने बताया कि अचानक उनके घरों का वोल्टेज बढ़ गया और डीपी में आग
गई। वोल्टेज बढ़ने के कारण उनके घर में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी फुक गए।
महिला को कूलर से लगा करंट
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रात 3 बजे घर में घुसा चोर, CCTV में कैद हुई वारदात / Shivpuri News
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment