
बैराड़। नगर परिषद बैराड़ के
अंतर्गत आने वाले बैराज माता मंदिर पर एकल अभियान अंचल शिवपुरी बैराड में
आचार्य अभ्यास वर्ग का शुभारंभ डॉक्टर तुलाराम यादव द्वारा किया गया जिसमें
सर्वप्रथम भारत मां एवं सरस्वती मां की पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात
डॉक्टर तुलाराम यादव ने उपस्थित लोगों से कहा कि प्रशिक्षण में सीख कर जाये
और अपने गांव में एकल विद्यालय के बच्चों को सिखाएं एवं संस्कारवान बनाये
यह अभ्यास वर्ग दिनांक 12 सितम्बर 2017 से प्रारंभ होकर 18 सितम्बर 2017
तक चलेगा इस दौरान आचार्य द्वारा गांव-गांव में आ गया यह एकल अभियान गीत
दोहराया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रमुख बैराड दामोदर जी साधक प्रमुख
कमलेश डॉक्टर तुलाराम यादव राजेंद्र पत्रकार माखन धाकड़ सुनील शर्मा
अरविंद बंसल एवं अन्य लोग उपस्थित थे।






Be First to Comment