
खनियांधाना।
नगर में पहली बार नगर परिषद द्वारा लोगों के मनोरंजन व साज सजावट के
सामानों की खरीदारी के लिए मीना बाजार लगवाया जा रहा है जिसके अंतर्गत नगर
के शासकीय अस्पताल के सामने सभागार मैदान में तैयारियां पूरी हो गई है कथा
आज 15 सितंबर से मीना बाजार व मेला शुरू भी हो गया है । लेकिन इसका विधिवत
उद्घाटन संभवत: 18 तारीख को क्षेत्र के सांसद द्वारा किया जाएगा । लेकिन
नगर में पहली बार लग रहे इस मेले को लेकर आम जनता में उत्सुकता बढ़ गयी है।
जानकारी
के मुताबिक नगर में पहली बार ग्वालियर से आए हुए आयोजकों द्वारा नगर परिषद
के तत्वाधान में विशाल मेला व मीना बाजार लगाया जा जा रहा है जिसमें
विभिन्न प्रकार के झूले खेल खिलौने की दुकानें व खाने पीने के स्टॉल एवं कई
प्रकार के अन्य कलात्मक सामानों की बिक्री के स्टॉल लगाए जा रहे हैं ।
जिनमें बड़े बड़े झूले, टोरा-टोरा आदि जो पहली बार खनियांधाना में आए हैं
वह लगकर तैयार भी हो गए हैं बस इंतजार है आम लोगों के आने का । बताया गया
है कि आगामी एक माह तक ये मेला इसी मैदान में चलेगा जिसके लिए
प्रचार-प्रसार भी नगर सहित आस पास के क्षेत्र में जोरों से चल रहा है तथा
सभी आवश्यक सुविधाएं नगर परिषद द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा सुरक्षा
की दृष्टि से पुलिस की व्यवस्था भी की गयी है।






Be First to Comment