खनियांधाना।
क्षेत्रीय विधायक के.पी. सिंह (कक्काजू ) का अपने विधानसभा क्षेत्र
पिछोर-खनियांधाना का दौरा आगामी 21 सितम्बर से शुरू हो रहा है जिसमें वह
विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा आम जन की समस्याएं सुनेंगे।
खनियाँधाना
ब्लाँक काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सलीम खान एवं प्रवक्ता दिनेश कुमार झा
के द्वारा जानकारी दी गयी कि विधायक के.पी.सिंह कक्काजू दिनांक 21
सितम्बर गुरुवार को प्रात:11बजे ग्राम मुहारी कला मे नवीन भोज मुक्त विश्व
विद्यालय का शुभारंभ करेंगें इसके बाद दोप. 2 बजे बामौर कलाँ भोज मुक्त
विश्व विद्यालय की बी.एस.सी (विज्ञान समूह ) की कक्षाओं का शुभारंभ करेंगे।
दिनांक 22 सितम्बर को खनियाँधाना मे गायत्री मंदिर पर आम जन से भेंट
करेंगे । दिनांक 23 सितम्बर शनिवार को ग्राम भौंती में भोज विश्व विद्यालय
मे बी.एस.सी. (विज्ञान समूह) की कक्षा का शुभारंभ कर आम जन से भेंट करेंगे
।24 सितम्बर रविवार को बामौर कला मे आम जन से भेंट करेंगें, 25 एवं 26
सितम्बर को प्रात: 11 बजे से पिछोर मे डाक बंगला पर आम जन से .भेंट करेंगे।
27 सितम्बर बुधवार को ग्राम मल्हावनी मे प्रात: 11 बजे नवीन भोजमुक्त
विश्व विद्यालय का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दोप. 2 बजे खनियांधाना के
ग्राम पिपरौदा उबारी मे नवीन भोजमुक्त विश्व विद्यालय का शुभारंभ करेंगे।
29 सितम्बर शुक्रवार को गायत्री मंदिर पर आम जन से भेंट करेंगे। दिनांक 30
सितम्बर शनिवार को खनियाँधाना मे क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित दशहरा मिलन
समारोह मे शामिल होगें तथा एक अक्टूबर रविवार को पिछोर में क्षत्रिय समाज
के द्वारा आयोजित दशहरा मिलन समारोह मे शामिल होगें। ब्लॉक कांग्रेस ने
संवंधित क्षेत्र के सभी लोगो से इस अवसर पर उपस्थित रहने की अपील की है।
क्षेत्रीय विधायक के.पी. सिंह (कक्काजू) का दस दिवसीय दौरा 21 से
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News
- बैराड़ में चोरी का खुलासा: 2.25 लाख के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- बैराड़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त / Shivpuri News
- शिवपुरी में ईद-उल-फितर की धूम: अमन-चैन की दुआओं के साथ सौहार्द का संदेश / Shivpuri News
- खूबत खाटी पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर / Shivpuri News





Be First to Comment