
बैराड।
स्वच्छ भारत मिशन की तीसरी वर्षगॅाठ पर आयोजित स्वच्छता ही सेवा जागरूता
अभियान के अनुक्रम में आज निकाय के नवीन वस स्टेण्ड परिसर पर जन प्रतिनिधि,
आमजन नगर परिषद के सफाई अमला अधिकारी कर्मचारीगण द्वारा सामूहिक रूप से
सफाई कार्य कर श्रमदान किया गया। साथ ही उक्त कार्यक्रम से प्रेरित होकर वस
स्टेण्ड परिसर के आसपास स्थित दुकानदारो द्वारा अपनी अपनी दुकानों के
अन्दर एवं बाहर सार्वजनिक स्थल पर विशष सफाई किये जाने की शपथ ली गई। सभी
लोगो द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम में श्रमदान में बढ चड कर आपनी भागीदारी
सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम के समापन के पश्चात श्रीमती सुशीला दौलत सिंह
रावत अध्यक्ष नगर परिषद बैराड़, हर्षवर्धन व्यास उपाध्यक्ष, मधुसूदन
श्रीवास्तव मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा सभी व्यक्तियों जो श्रमदान में
भाग लिया आभार व्यक्त किया गया।






Be First to Comment