खनियांधाना। पिछोर के विधायक केपीसिंह कक्काजू 21 सितंबर से 10 दिवसीय
क्षेत्र का दौरा करेंगै। इस दौरान वह विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण
करेंगे साथ ही कार्यकर्ताओं व नागरिकों की समस्याओं को सुन उनका हल करेंगे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. सलीम खान एवं प्रवक्ता दिनेश कुमार
झा ने बताया कि विधायक केपीसिंह 21 सितंबर गुरुवार को सुबह 11 बजे
मुहारीकला में नवीन भोज मुक्त विश्वविद्यालय का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 2
बजे बामौरकला भोज मुक्त विश्व विद्यालय की बीएससी की कक्षाओं का शुभारंभ
करेंगे। 22 सितंबर को खनियांधाना में गायत्री मंदिर पर आमजन से मुलाकात, 23
को ग्राम भौंती में भोज विश्व विद्यालय में बीएससी विज्ञान समूह की कक्षा
का शुभारंभ कर आमजन की समस्या सुनेंगे। 24 सितंबर को बामैरकला में नागरिकों
से मुलाकात, 25 व 26 सितंबर को सुबह 11 बजे पिछोर में डांक बंगला पर आमजन
से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। 27 सितंबर को ग्राम मल्हावनी में
सुबह 11 बजे नवीन भोजमुक्त विश्वविद्यालय का शुभारंभ, दोपहर 2 बजे
खनियांधाना के ग्राम पिपरौदा उबारी में नवीन भोजमुक्त विद्यालयविद्यालय का
शुभारंभ, 29 सितंबर को गायत्री मंदिर पर लोगों की समस्या सुनेंगे। 30
सितंबर को खनियांधाना में क्षत्रिय समाज के द्वारा आयोजित दशहरा मिलन
समारोह में शामिल होंगे। 1 अक्टूबर रविवार को पिछोर में क्षीत्रय समाज के
द्वारा आयोजित दशहरा मिलन समारोह में शिरकत करेंगे।
क्षेत्रीय विधायक केपीसिंह कल से क्षेत्रीय दौरे पर
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे परिवार का रास्ता रोककर हंगामा, शराब के लिए रुपये मांगे; मना किया तो सिर पर कुल्हाड़ी से हमला / Shivpuri News
- NH 46 पर पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान भागे कार सवार, CCTV में कैद हुई घटना / Shivpuri News
- कोलारस बाईपास पर कंटेनर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर, मदद की बजाय वीडियो बनाते रहे लोग / Shivpuri News
- हर घर तिरंगा रैली में विधायक प्रीतम लोधी का चालान, बोले- पाकिस्तान ने झंडे पर चांद छापा, हमने चांद पर तिरंगा / Shivpuri News
- बारिश के बाद पूरे वेग से बहा पवा झरना, 100 फीट ऊंचाई से गिरता पानी देखने उमड़े सैलानी / Shivpuri News





Be First to Comment