Press "Enter" to skip to content

सूखे की स्थिति को लेकर भाजपा ने खनियांधाना में दिया ज्ञापन

खनियांधाना
जिले में हुई अल्प वर्षा को लेकर भले ही कांग्रेस लंबे समय से जिले को
सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग करती आ रही हो लेकिन इस मांग में अब
सत्तापक्ष भी शामिल हो गया है इसी क्रम में आज बुधवार को भारतीय जनता
पार्टी मंडल खनियाधाना ने तहसील पहुंचकर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम
ज्ञापन सौंपकर तहसील को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की । इस संबंध में
आज सुबह सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय से रैली की शक्ल में एकत्रित
होकर तहसील कार्यालय पहुंचे जहां तहसीलदार जे.एस. अपोरिया को मुख्यमंत्री
के नाम ज्ञापन सौंपा । भाजपा मंडल अध्यक्ष भानु चौधरी के नेतृत्व में दिए
गए। ज्ञापन सौंपने वालों में भानु चौधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष , कुलदीप सिंह
चौहान,  रामकरण सिंह यादव , वीरेंद्र सिंह यादव , बृजेंद्र चौबे , दाउद अली
फूल  हरिभान सिंह , करन सिंह ,  रामजीलाल , बुंदेल सिंह यादव , प्रकाश
लोधी , रामस्वरूप यादव , आसाराम कबाड़ी , बुंदेल सिंह यादव , सुखबीर पाल ,
हजारीलाल लोधी , जितेंद्र सिंह बंशकार , भानु परिहार , रहीश यादव , धर्मपाल
सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!