बैराड।
स्वच्छ भारत मिशन की तीसरी वर्षगॅाठ पर आयोजित स्वच्छता ही सेवा जागरूता
अभियान के अनुक्रम में आज दिनांक बुधवार को निकाय के निर्देशानुसार सफाई
अभियान नगरीय क्षेत्र बैराड़ में बस स्टेण्ड, भदेरा माता परिसर, एवं शाखा
फील्ड पार्क में गणमान्य नागरकिों के साथ सफाई अभियान कार्यक्रम आयोजित
किया गया। सभी लोगो द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम में बढचढ़कर आपनी भागीदारी
सुनिश्चित की गई। एवं जनता द्वारा सफाई अभियान कार्यक्रम को बहुत सराहाय
गया है। इस गतिविधि के क्रियान्वयन के दौरान श्रीमती सुशीला दौलत सिंह रावत
अध्यक्ष नगर परिषद बैराड़, हर्षवर्धन व्यास उपाध्यक्ष, मधुसूदन श्रीवास्तव
मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपयंत्री अविनाश अग्रवाल द्वारा सभी व्यक्तियों
सफाई कार्य कराने की शपथ दिलाई गई। सभी के द्वारा यह कार्य करने हेतु शपथ
ली गई।





Be First to Comment