


बैराड. बैराड नगर में अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज एव्र अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किये गये । कार्यक्रम का शुभारम्भ अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सीताराम गर्ग अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष कल्पना गर्ग एवं समाज के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ पर अग्रसेन महाराज की स्तुति में बालिकाओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया , तत्पश्चात जूनियर बालिकाओं द्वार डांस प्रतियोगिता में भाग लेकर दर्शकों का मन मोह लिया ,प्रतियोगिता के प्रथम , दुतिया , तृतीय स्थान के लिये बाहर से जजों को बुलाया गया , जिन्होने बंद लिफाफे में अग्रवाल समाज को अपना निर्णय दिया गया जिसे सुरक्षित रख लिया गया । युवा क्लव द्वारा कार्यक्रम में पधारे समाज बन्धुओं का जलपान कर स्वागत किया गया । आयोजन के दूसरे दिन महाराजा अग्रसेन एवं लक्ष्मी जी आरती से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । सीनियर बालक-बालिकाओ द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया एवं विभिन्न प्रकार के मनकोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये । सांस्कृतिक कार्यक्रम के संचालन में राजेश जैन द्वारा ऐंकर की भूमिका निभाई गर्य , जिसे दर्शक मण्डल ने खूब सराहा कार्यक्रम के तीसरे दिन अग्रवाल समाज एवं अग्रवाल महिला मंडल द्वारा मिट्टी के गणश जी ड्राय फ्रूट की ज्वैलरी थाली , लौटा सजाना भारत जाग्रति मंच द्वारा चित्र कला का आयोजन किया गया , कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह रही कि अग्रवाल समाज द्वारा वरिष्ठ जनों का सम्मान नगर की प्रतिभाओं का सम्मान ड्रान्स काम्पटीशन में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को ईनाम वितरण किया गया। जूनियर एवं सीनियर प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले प्रतियोगियों को अग्रवाल समाज द्वारा पुरूषकार दिया गया एव पूर्व अध्यक्ष महेश प्रिंस एवं ओमी सैठ द्वारा विशेष पुरूस्कार के रूप में मोबाइल एवं डिस्कनरी प्रदान की गई अग्रवाल समाज द्वारा वरिष्ठ जनो को सॉल , श्रीफल प्रदान सम्मानित किया , अग्रवाल युवा फ्रैडस क्लव द्वारा अग्रवाल समाज एवं अग्रवाल महिला मंडल के पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया । भारत जाग्रति मंच द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत कई प्रतियोगियों को कचरादान प्रदान किये गये । अतिथियों को पौधे वितरण भी किये गये , कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण राजेश गर्ग द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संचालन राकेश गोयल द्वारा किया गया । समाज की प्रतिभाओं में विपुल गर्ग , दीपक कुमार गोयल , सोनू गुप्ता , सचिन कुमार गुप्ता , कुमारी पूनम गुप्ता , ज्योति गुप्ता , हर्षिता , कुमारी मोहिनी गुप्ता , कुमारी , हिव्या गोयल कु अन्यया गोयल , मुकुल गुप्ता , कु. आयुसी सिंघल , कु. सोनम गुप्ता को सम्मानित पत्र व शील्ड प्रदान की गई , कार्यक्रम में विशेष रूप से पोहरी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विजय सिंघल उपस्थित थे , अग्रवाल समाज द्वारा महिला मण्डल को सफल आयोजन के लिये वधाई एवं पुरूस्कृत किया गया ,युवा फ्रेड्स क्लव को विशेष सहयोग करने पर पुरूस्कार देकर आभार व्यक्त किया गया । कार्यक्रम के अंत में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सीताराम गर्ग द्वारा पधारे हुए अग्रबंधुओं एवं मीडिया का आभार व्यक्त किया , प्रातः 8 बजे से विशाल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया , जिसमें सैकडों अग्रवाल बन्धुओं ने भाग लिया गया , शाम 3 बजे से अग्रसैन महाराज का चल समारोह नगर में निकाला गया , जिसका जगह-जगह स्वागत सतकार किया गया , कार्यक्रम में अंत में महाराजा अग्रसैन की आरती कर कार्यक्रम का सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के समस्त पदाधिकारी एवं विशेष गणमान्य लोगों में सीताराम गर्ग राजकुमार अग्रवाल , बीरेन्द्र गर्ग , राकेश गोयल , राजेश गर्ग , राकेश गुप्ता , कल्पना गर्ग , नीलम गर्ग , सुनीता गर्ग , चंन्द्रकांता सिंघल रामबाबू मंगल पवन गुप्ता पूर्व अध्यक्ष सेठ मेवालाल , बाबलाल गर्ग , रामजीलाल गर्ग , मुरारीलाल गुप्ता शिक्षक रामभरोषी गुप्ता , कमरलाल गोयल , कैलाशनारायण बंसल , भगवाती सिंघल , रामसेवक गुप्ता , ओमप्रकाश गुप्ता , महेश गर्ग , लक्ष्मीनारायण , रामस्वरूप गर्ग , बंच्चनलाल गुप्ता आदि सैंकडों की संख्या में समाज सेवी उपस्थित थे ।






Be First to Comment