Press "Enter" to skip to content

रात के अंधेरे में मूर्ति रख रहे थे, पुलिस पहुंची तो भागे / Picchore News

पिछोर/ क्षेत्र में चोरी छुपे महापुरुषों की मूर्तियां
अवैध तरीके से रखने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछोर के
नंदेश्वर छावनी पर रविवार-सोमवार की रात अवैध तरीके से मूर्ति रखी जा रही
थी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो अज्ञात लोग मूर्ति छेड़कर भाग गए। पुलिस ने
रानी अहिल्याबाई की मूर्ति को जब्ती में लेकर पुलिस थाने में रखवा दिया है।
चौकीदार देवलाल परिहार निवासी जराय की रिपोर्ट पर मामले में अज्ञात लोगों
के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस
के अनुसार रात 12 से 3 बजे के बीच अवैध तरीके से नंदेश्वर छावनी पिछोर पर
मूर्ति स्थापित किए जाने की मुखबिर से सूचना मिली। पुलिस जैसे ही मौके पर
पहुंची तो दूर से देखकर वहां से लोग भाग निकले। मूर्ति स्थापित करने के लिए
चबूतरा आदि बनाया जा चुका था। रानी अहिल्याबाई की मूर्ति पर फूल मालाएं भी
चढ़ा दी थीं। पुलिस मूर्ति को जब्त करके थाने ले आई है। अज्ञात लोगों पर
धारा 153 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में
कौन-कौन शामिल हैं इसकी जांच की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!