
नागपुर: गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर लगाए गए आरोप को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि मोदी को शर्म आनी चाहिए. पवार ने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने देश को तबाह कर दिया है और प्रधानमंत्री पद की गरिमा कम की है. गौरतलब है कि पीएम मोदी ने रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान इशारा किया था कि पाकिस्तान गुजरात चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने दावा किया था कि मणिशंकर अय्यर के उनके खिलाफ ‘नीच’ टिप्पणी करने से एक दिन पहले कुछ पाकिस्तानी अधिकारियों और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुलाकात की थी. पीएम मोदी के इस बयान पर मनमोहन सिंह ने करारा जवाब देते हुए कहा था कि मोदी गुजरात चुनावों में हार की आशंका से बौखला गए हैं. मनमोहन ने यह मांग भी की कि पीएम मोदी इस बयान के लिए देश से माफी मांगें.






Be First to Comment