कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि गुजरात चुनाव प्रचार अभियान में प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार का मुद्दा नहीं उठाया. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जीएसटी से गुजरात में 50 फीसद आमदनी कम हुई है. बीजेपी मुद्दों से ध्यान भटकाती है. लेकिन अबकी बार गुजरात की जनता चुनावों में सच्चाई पर वोट करेगी. गुजरात में सत्ता में आने की स्थिति में कांग्रेस की प्राथमिकताओं के बारे में कहा कि हमारी सरकार अपने मन की बात नहीं करेगी, बल्कि जनता के मन की बात करेगी. इसके साथ ही कहा कि गुजरात ने मुझे प्रेम दिया. गुजरात ने मेरा दिल जीत लिया है. गुजरात से मेरा प्यार अब हमेशा के लिए है.राहुल गांधी ने कहा, ”ये चुनाव सच्चाई के मुद्दे पर लड़ा गया. नोटबंदी और ‘गब्बर सिंह टैक्स’ (जीएसटी) जैसे मुद्दों की सच्चाई पर लड़ा गया. आप सूरत, अहमदाबाद या गुजरात के किसी भी हिस्से में चले जाएं, सभी छोटे व्यापारी यही कह रहे हैं कि जीएसटी ने उनको तबाह कर दिया.” इसके साथ ही जोड़ते हुए कहा कि ये चुनाव पीएम मोदी या मेरे लिए नहीं बल्कि गुजरात की जनता के लिए है.
बीजेपी पर हमलावर रुख अख्तियार करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जीएसटी के बाद जिनके पास भी काला धन था, वो सभी सफेद में बदल गया.






Be First to Comment